उज्जैन के पास स्कूल वाहन पलटा,18 बच्चे घायल, ड्राइवर की मौत

उज्जैन
 उज्जैन में स्कूली बच्चों को लेकर वापस लौट रहा वाहन पलट गया। वाहन में कुल 23 बच्चे सवार थे, जिनमें से 18 घायल हो गए। वहीं ड्राइवर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसा देवास रोड स्थित ग्राम धतरावदा के पास आज दोपहर हुआ। घायल बच्चों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल बच्चों को देख बिलख उठे परिजन
जानकारी के मुताबिक वाहन एक निजी स्कूल के बच्चों को लेकर लौट रहा था। उज्जैन के नागझिरी के थाना क्षेत्र में स्थित ग्राम धतरावदा के नजदीक यह असंतुलित होकर खाई में पलट गया। हादसे में वाहन चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं कुल 23 बच्चों में से 18 बच्चे घायल हो गए। इन सभी को एम्बुलेंस और डायल 100 की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी मिलने पर परिजन जिला अस्पताल में पहुंचे और घायल बच्चों को देखकर बिलख उठे।

डीएम और एसपी पहुंचे अस्पताल
घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएम आशीष सिंह और एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल भी घायल बच्चों का हाल जानने पहुंचे। डीएम ने बताया कि मामले में जांच टीम गठित कर दी गई है। प्रथम दृष्टया यह सामने आया है कि वाहन तेज गति से वाहन चलाने के चलते हादसा हुआ है। इसमें ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। बच्चों ने बताया कि ड्राइवर शराब पीने के बाद तेज गति से वाहन चला रहा था। काफी मना करने के बाद भी वह नहीं माना। इसी के चलते वाहन असंतुलित हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *