काफी अहम साबित होने वाला है भूमि पेडनेकर के लिए ये साल

हिंदी सिनेमा में अभिनेत्री विद्या बालन की बनाई लीक पर चल निकलीं अभिनेत्री भूमि पेडनेकर के लिए ये साल काफी अहम साबित होने वाला है। विद्या की लगातार तीसरी फिल्म जलसा ओटीटी पर जा चुकी है और बड़े परदे पर उनकी जगह लेने की पूरी कोशिश भूमि इन दिनों कर रही हैं। उनके पास इस साल जो फिल्में हैं, उनमें अभिनय के नौ रसों का हर रस शामिल दिख रहा है। और, अगले महीने से वह अपनी नई फिल्म अजय बहल निर्देशित द लेडी किलर की शूटिंग शुरू करने जा रही हैं। भूमि पेडनेकर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की उन युवा अभिनेत्रियों में शामिल हैं जिनकी फिल्मों से दर्शकों को वैसी ही आस बंधने लगी है जैसी वह अब तक विद्या बालन की फिल्मों से करते रहे हैं। हिंदी सिनेमा में विद्या बालन की फिल्मों द डर्टी पिक्टर और  कहानी  से जो बदलाव आया है, उसका फायदा तमाम दूसरी अभिनेत्रियों को भी मिल रहा है।

निमार्ताओं में महिला विषयक फिल्मों को लेकर प्रयोग करने की हिम्मत बंधी है और ऐसी फिल्मो के बॉक्स आॅफिस पर चल निकलने से, तापसी पन्नू, सुष्मिता सेन, रवीना टंडन से लेकर तृप्ति डिमरी जैसे तमाम अभिनेत्रियों के करियर का ग्राफ बदल गया है। भूमि पेडनेकर अपनी अगली फिल्म द लेडी किलर की शूटिंग अगले हफ्ते से शुरू करने की तैयारी में हैं। इसके अलावा भी उनके पास जो फिल्में हैं, वे गौर करने लायक हैं। इन फिल्मों में अनुभव सिन्हा की भीड़, शशांक खेतान की गोविंदा आला रे, अक्षय कुमार स्टारर रक्षा बंधन, सुधीर मिश्रा की अफवाह और गौरी खान द्वारा प्रोड्यूस की जा रही फिल्म भक्षक शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *