खपरी एनीकट निर्माण के लिए 2.80 करोड़ की स्वीकृति

रायपुर
छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा बिलासपुर जिले के तखतपतुर विकासखण्ड अंतर्गत खपरी एनीकट योजना के निर्माण के लिए 2 करोड़ 80 लाख 52 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता हसदेव कछार बिलासपुर को प्रदान की गई है। इस एनीकट के निर्माण से निस्तार, पेयजल, भू-जल संवर्धन के साथ-साथ किसानों को स्वयं के साधन से 120 हेक्टेयर में सिंचाई के लिए जल उपलब्ध हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *