महिला चेम्बर, जेसीआई फेमिना सिटी के संयुक्त तत्वाधान मेस्वस्थ्य जीवन शैली पर कार्यक्रम का आयोजन

रायपुर।
छत्तीसगढ़ चेम्बर आॅफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के महिला चेम्बर, जेसीआई फेमिना सिटी के संयुक्त तत्वाधान में चेम्बर भवन में पोषक आहार, बेहतरीन जीवन पर कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें प्रसिद्ध पोषण एवं आहार विशेषज्ञ डॉ. शिल्पी गोयल एवं एनी फिटनेस के श्री हैप्पी सिंह ने बहुत ही बेहतरीन तरीके से बताया कि भोजन को संतुलित कर और रोज थोड़ी शारीरिक क्रिया/योग कर हम कैसे अपने आपको हैल्दी एवं फिट रख सकते हैं।  कार्यक्रम में "एनी टाईम फिटनेस ने सभी उपस्थित सदस्यों का टिप्स दिये।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं का नि:शुल्क बी.एम.आई.(बॉडी मॉस इंडक्शन) किया गया एवं उनकी रिपोर्ट्स भी बताई। पूर्व महापौर श्री प्रमोद दुबे  की धर्मपत्नी श्रीमती दिप्ति दुबे भी कार्यक्रम में शामिल हुई। कार्यक्रम के अंत मे अतिथियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महिला चेम्बर अध्यक्ष श्रीमती मधु अरोरा, महामंत्री पिंकी अग्रवाल, संरक्षक श्रीमती आभा मिश्रा, निधि पांडे, हेमल शाह, इंदिरा जैन, सपना द्विवेदी, स्मिता जैन, राखी, सोमा घोष, नेहा, प्रीति, रश्मि आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *