मुख्यमंत्री चौहान ने पचमढ़ी में आम का पौधा रोपा

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज पचमढ़ी के आयुर्वेदिक ज्ञान केंद्र कैंट क्षेत्र में आम का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री चौहान प्रतिदिन पौधा लगाते हैं। पौधा-रोपण के दौरान संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, जनजाति कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री सुश्री मीना सिंह, सांसद राव उदय प्रताप सिंह, विधायक पिपरिया ठाकुर दास नागवंशी, प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा दर्शन सिंह चौधरी, माधव सिंह अग्रवाल सहित जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

आम अत्यंत उपयोगी, दीर्घजीवी, सघन तथा विशाल वृक्ष है, जो भारत के दक्षिण में कन्याकुमारी से उत्तर में हिमालय की तराई तक तथा पश्चिम में पंजाब से पूर्व में असम तक अधिकता से होता है। वनस्पति वैज्ञानिक वर्गीकरण के अनुसार आम ऐनाकार्डियेसी कुल का वृक्ष है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *