”शिवराज बुलडोजर मामा” का बुलडोजर छतरपुर में एसपी की जन्मदिन पार्टी के बाद चला, फरार अपराधी का फार्म हाउस गिराया

छतरपुर

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान यानी बुलडोजर मामा का बुलडोजर छतरपुर में एसपी की जन्मदिन पार्टी के बाद चला। आज छतरपुर एसपी सचिन शर्मा का जन्मदिन था तो पहले जिले के सटई थाना में उनकी जन्मदिन पार्टी हुई। इसके बाद बुलडोजर मामा का बुलडोजर एक फरार अपराधी के फार्महाउस पर चला।

मध्य प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ चल रहा शिवराज मामा का बुलडोजर आज छतरपुर जिले में फरार अपराधी के फार्महाउस पर चलना था। यह फरार अपराधी अब्दुल समीर उर्फ भैया काटर है जिसके फार्महाउस पर आलीशान मकान बना था। समीर हिस्ट्री शीटर बदमाश है और अभी उसकी पुलिस को हत्या के प्रयास के एक मामले में तलाश है। मगर वह फरार चल रहा है। कोतवाली थाना में उसके खिलाफ समीर पर यह अपराध है। अपराधियों के खिलाफ बुलडोजर चलाए जाने की कार्रवाई में उसके फार्म हाउस पर आज कार्रवाई का फैसला हुआ और पुलिस प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई के लिए टीम आज सुबह सटई थाना क्षेत्र स्थित अब्दुल समीर के फार्म हाउस पर पहुंची।

बुलडोजर चलने के पहले एसपी ने काटा केक
छतरपुर एसपी सचिन शर्मा का आज जन्म दिन था तो सटई थाने पर जब वे पहुंचे तो वहां उनकी जन्मदिन पार्टी की तैयारी थी। बड़ा केक मंगाया गया। थाने के सामने पुलिसकर्मियों ने अपने कप्तान के जन्मदिन का केक रखकर उनके जन्मदिन की पार्टी की। एसपी को गुलदस्ता भेंट किया और उन्होंने केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। इसके बाद पुलिस व प्रशासन की टीम ने अब्दुल समीर के फार्म हाउस पर कार्रवाई की और चंद घंटे में उसके आलीशान मकान को ढहा दिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *