बीईओ, संकुल प्रचार्यों को बनाएंगे मास्टर ट्रेनर
भोपाल
बच्चों को वीडियो गेम की लत से बाहर निकालने, साइबर क्राइम और मानसिक तनाव से बचाने के लिए बाल आयोग ने विभिन्न विषय विशेषज्ञों के माध्यम से बीईओ, संकुल प्रचार्यों को मास्टर ट्रेनर बनाने का निर्णय लिया है। ये मास्टर ट्रेनर स्कूलों के टीचर को प्रशिक्षण देंगे। इसके लिए आयोग ने सोमवार को गोविंदपुरा करियर लॉ कॉलेज के सभागार में सोमवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया है। जिसमें प्रदेश के 550 प्राचार्य और बीईओ भाग लेंगे। कार्यशाला में स्कूल शिक्षा की प्रमुख सचिव रश्मि अरुण शमी, लोक शिक्षण के आयुक्त अभय वर्मा मुख्य सचिव के तौर पर मौजूद रहेंगे।
