कॉलेजों में भी बनेगी रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल

भोपाल
प्रदेश के कॉलेजों में रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल गठित होगी। राजधानी में नूतन कॉलेज रिसर्च सेंटर भी है। नेशनल एजुकेशन पॉलिसी के तहत कॉलेजों को इस सेल का गठन करना होगा। गौरतलब है कि वर्तमान में रिसर्च का मुख्य काम यूनिवर्सिटी में होता है, लेकिन अब कॉलेजों को भी इसके लिए तैयार किया जाएगा। इस रिसर्च वर्क के तहत कॉलेजों को ऐसी फंडिंग एजेंसी के साथ संपर्क करना होगा जो रिसर्च वर्क को प्रमोट करती हैं। गौरतलब है कि यूजीसी ने भी इस संबंध में कॉलेजों के प्रिंसिपल को निर्देश जारी किए हैं, जिसमें इसका स्ट्रक्चर भी शामिल है। वहीं कॉलेज अपने क्षेत्र की इंडस्ट्री से भी लिंकेज कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *