बीते 24 घंटों में 1421 नए केस, 1826 मरीज हुए ठीक, भारत में तेजी से कम हो रहा कोरोना का खतरा

नई दिल्ली
 भारत में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से गिरावट जारी है। 27 मार्च रविवार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1,421 नए केस सामने आए हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में 1,826 लोग डिस्चार्ज हुए है। इस दौरान एक दिन में कोरोना वायरस से 149 लोगों की मौत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, सक्रिय मामले और कम होकर 16,187 हो गए। सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.04 प्रतिशत शामिल है।

देश में कोरोना रिकवरी रेट 98.75 फीसदी
देश में कोरोना रिकवरी रेट 98.75 प्रतिशत दर्ज की गई है। 24 घंटे की अवधि में एक्टिव केसों में 554 मामलों की कमी दर्ज की गई है। मंत्रालय ने कहा कि दैनिक सकारात्मकता दर 0.25 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि साप्ताहिक सकारात्मकता दर 0.29 प्रतिशत है।

कोरोना से अब तक 5 लाख 20 हजार से अधिक मौत
देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 4,30,19,453 है। वहीं कुल रिकवरी 4,24,82,262 है। अब तक कोरोना से देश में 5,21,004 लोगों की मौत हो चुकी है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 183.20 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है। कुल वैक्सीनेशन आंकड़ा 1,83,20,10,030 है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक भारत में कल (26 मार्च) कोरोना वायरस के लिए 6,20,251 सैंपल टेस्ट किए गए हैं। वहीं कोरोना के लिए अब तक देश में कुल 78,69,22,965 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *