छात्रा ने ‘प्रेम प्रस्ताव ठुकराया’ तो नाराज हो गया सिरफिरा आशिक, चाकू से किया जानलेवा हमला

नोएडा
खबर उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले से है। यहां एक सिरफिरे आशिक ने छात्रा के ऊपर चाकू से एक के बाद एक कई वार किए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी आशिक मौका-ए-वारदात से फरार हो गया। वहीं, छात्रा को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, इस मामले में सेक्टर 113 थाना पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला
यह मामला सेक्टर 113 के परथला गांव स्थित अंबेडकर विहार कॉलोनी का है। थाना प्रभारी शरद कांत ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 10वीं कक्षा की छात्रा से अरुण कुमार मौर्य नामक युवक एक तरफा प्रेम करता था। उसने छात्रा से कई बार अपने प्रेम का इजहार किया, लेकिन छात्रा ने उसके प्रस्ताव को ठुकरा दिया। बताया कि शुक्रवार रात को जब छात्रा के परिजन घर से बाहर गए थे और वो घर पर अकेली थी।

गर्दन और शरीर पर किए कई वार
इसी बीच अरुण मौके का फायदा उठाकर उसके घर आया। उसने छात्रा से कहा कि वो उससे प्यार करता है। लेकिन छात्रा ने अरुण की बात नहीं मानी और उसके प्रेम प्रस्ताव एक बार फिर ठुकरा दिया। इस बात से आक्रोशित होकर अरुण ने छात्रा की गर्दन और शरीर पर चाकू से वार कर दिया। बताया कि गंभीर हालत में पीड़ित छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि शनिवार दोपहर बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *