पटवारी परीक्षा की अब नई तारीख 24 अप्रैल

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल ने पटवारी भर्ती परीक्षा की तारीख को एक बार फिर से बदल दिया है। 17 अप्रैल को होने वाली यह परीक्षा अब 24 अप्रैल को ली जाएगी। इसे लेकर छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल ने एक आदेश जारी किया है। इसमें बताया गया है कि 17 अप्रैल को ईस्टर का त्योहार होने की वजह से यह परीक्षा 24 अप्रैल को आगे बढ़ा दी गई है।

यह पहला मौका नहीं है, जब छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल ने पटवारी की परीक्षा की तारीख को आगे बढ़ाया हो। इससे पहले जब विज्ञापन जारी किया गया था तब 10 अप्रैल को यह परीक्षा ली जानी थी। मगर रामनवमी की वजह से तारीख 17 अप्रैल की गई और अब फिर से एक बार व्यवसायिक परीक्षा मंडल ने इस परीक्षा की तारीख को आगे बढ़ा दिया है। छत्तीसगढ़ के लगभग सभी जिलों में पटवारी परीक्षा के सेंटर बनाए गए हैं। 50 हजार से अधिक परीक्षार्थियों के इस परीक्षा में शामिल होने की उम्मीद है 301 पदों के लिए यह परीक्षा ली जानी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *