दिल्ली बनाम मुंबई की जंग आज

नई दिल्ली
आईपीएल 2022 का दूसरा मुकाबला आज ऋषभ पंत की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स और रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाना है। इस सीजन का यह पहला डबल हैडर होगा। डीसी और एमआई का यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। दिल्ली कैपिटल्स के लिए पिछले दो सीजन लाजवाब रहे हैं। आईपीएल 2020 की फाइनलिस्ट यह टीम पिछले सीजन में भी प्लेऑफ में जगह बनाने में कामयाब रही थी। वहीं मुंबई इंडियंस आईपीएल 2021 के लीग स्टेज से ही बाहर हुई थी। आईपीएल मेगा ऑक्शन की वजह से दोनों ही टीमें थोड़ा बदली-बदली नजर आएंगी। दिल्ली जहां धवन, अय्यर और अश्विन के बिना दिखाई देगी, वहीं मुंबई को पांड्या ब्रदर्स की कमी खलेगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *