मुख्यमंत्री चौहान ने मध्यप्रदेश की महिला हॉकी खिलाड़ियों को दी बधाई

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश की महिला हॉकी टीमों के अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश करने पर बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश की गौरवान्वित लड़कियों ने एक बार फिर इतिहास रचा दिया है। एक अभूतपूर्व आयोजन में आईटीएम ग्वालियर और जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर की दो टीमें राजस्थान के उदयपुर में अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय हॉकी चेम्पियनशिप के फाइनल में पहुँच गई हैं। मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि पर दोनों टीमों को बधाई और आशीर्वाद दिया है।

यह पहली बार है जब एक अकादमी की दो टीमों को स्वर्ण और रजत पदक मिलेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *