चित्तूर में तेज रफ्तार बस खाई में गिरी, 7 यात्रियों की मौत और 45 घायल

हैदराबाद

आंध्र प्रदेश के चित्तूर में बीती रात बड़ा सड़क हादसा हुआ। यह एक बस दुर्घटना में 7 लोगों की मौत हो गई और 45 घायल हैं। घायलों को पास के अस्पताल में ले जाया गया है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर की लापरवाही के चलते तेज रफ्तार बस चट्टान से नीचे खाई में जा गिरी। यह हादसा तिरुपति से 25 किलोमीटर दूर बकरापेटा के पास हुआ।हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए। दुर्घटना की सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई। इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ। रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर मौजूद लोगों ने भी राहत और बचाव कार्य में मदद की। रात होने की वजह से लोगों को इसमें दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रविवार तड़के तक रेस्क्यू कार्य पूरा कर लिया गया।
 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *