एक अप्रैल से टोल टैक्स बढ़ेगा, हाईवे का सफर होगा इतना महंगा

 लखनऊ

नेशनल हाईवे का सफर एक अप्रैल से महंगा हो जाएगा। नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) टोल टैक्स में 10 से 65 रुपये तक की वृद्धि की है। विभाग ने हल्के वाहनों पर एक तरफ के लिए प्रति वाहन 10 रुपये व कामर्शियल में 65 रुपये तक बढ़ोतरी की है।

एनएचएआई नये वित्तीय वर्ष में टोल टैक्स में बदलाव करती है। नतीजतन राजधानी से जुड़ने वाले तीन राष्ट्रीय राजमार्ग पर आना-जाना एक अप्रैल से महंगा हो गया। एनएचएआई कानपुर हाइवे पर नवाबगंज, फैजाबाद हाईवे पर अहमदपुर, रोहिणी और रायबरेली हाईवे पर दखिना पर वसूली करता है। एनएचएआई के परियोजना निदेशक एनएन गिरि ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। कार और जीप के टोल टैक्स में 10 रुपये का इजाफा किया गया है। सबसे अधिक बढ़ोतरी ओवरसाइज वाहन के टोल में की गई है। इनमें एक तरफ के टोल में 65 रुपये की वृद्धि की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *