निर्धन दिव्यांग कन्याओं का विवाह सोमवार को
भिलाई । आस्था बहुउद्देशीय कल्याण संस्था द्वारा 27 मार्च को अखिल भारतीय निर्धन दिव्यांग कन्याओं का विवाह का आयोजन सेक्टर 2 भिलाई नगर अय्यप्पा मंदिर में 27 मार्च रविवार को 10 बजे से आयोजित किया गया है। विवाह समारोह 10:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक चलेगा।
पिछले 16 वर्षों सेआस्था बहुउद्देशीय कल्याण संस्था द्वारा लगातार निर्धन कन्याओं का विवाह कराया जा रहा है। संस्था के द्वारा अब तक संपूर्ण भारत में परिचय सम्मेलन करा कर 17 सौ से भी ज्यादा जोड़ें संस्था के माध्यम से बनाए जा चुके हैं और जो निर्धन है और अपना फिजूल खर्चा बचाना चाहते हैं ऐसे 12 सौ से भी ज्यादा दिव्यांग कन्याओं का विवाह कराया जा चुका है। इस वर्ष भी 151 जोड़ों का विवाह कराने की तैयारी चल रही है इस जगह में 12 राज्यों के युवक-युवती विवाह में भाग लेंगे यह विवाह संस्था के द्वारा बिल्कुल हर साल नि: शुल्क कराया जाता है। रहने व खाने पीने की व्यवस्था एवं संपूर्ण विवाह की सामग्री संस्था अपने सहयोगी संस्थाओं के माध्यम से उपलब्ध कराती है इस वर्ष भी बहुत सारी संस्थाएं इस युवा कार्यक्रम में सहयोग कर रही है।
इस विवाह का उद्घाटन की अध्यक्षता संस्था के संरक्षक रामफल शर्मा करेंगे एवं मुख्य अतिथि के तौर पर के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के साथ अरुण वोरा एवं भिलाई दुर्ग के महापौर एवं स्थानीय विधायक एवं पार्षद उपस्थित रहेंगे।
