पत्नी अनुष्का संग जन्मदिन सेलिब्रेट करने आगरा पहुंचे एक्टर आदित्य सील, लव वर्ड्स ने किया ताज का दीदार

आदित्य सील ने शादी के बाद अपना पहला जन्मदिन पत्नी अनुष्का रंजन के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए मनाया। आपको बता दें कि कपल ने नवंबर 2021 में शादी की थी। आदित्य और अनुष्का ने अपनी लाइफ के इस खास दिन को, प्यार के प्रतीक ताजमहल जाकर सेलिब्रेट किया है। अनुष्का और आदित्य ने अपनी आगरा ट्रिप की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जिसमें दोनों लव वर्ड्स ताजमहल के सामने पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। अनुष्का ने पति आदित्य के लिए खास डिनर भी प्लान किया था।
शेयर की ताज का दीदार करते हुए तस्वीरें
एक्टर आदित्य ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए पत्नी अनुष्का को थैंक्यू कहा है क्योंकि उन्होंने उनके दिन को इतना खास बना दिया। अनुष्का ने भी आदित्य की पोस्ट पर बहुत ही प्यार भरा रिप्लाई देते हुए लिखा, आप सबसे अच्छे हैं और हमेशा प्योर लव और खुशी डिजर्व करते हैं। फिर से जन्मदिन मुबारक हो हबस्टर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *