नमो फैक्टर का लाभ लें भाजयुमो कार्यकर्ता: अरुण सिंह

जबलपुर। भाजपा के राष्टÑीय महामंत्री अरुण सिंह ने भाजयुमो के प्रदेश पदाधिकारियों के बीच आज उत्साह और जोश का संचार किया। भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दूसरे दिन अरुण सिंह ने भाजयुमो नेताआें से नमो फैक्टर का लाभ लेने संबंधी भाव की बात कही। उनका कहना था कि पूरे देश में भाजपाई विजय की दुंदुभी बज रही है। हमारी सरकार के काम जनता का ध्यान आकृष्ट कर रहे हैं। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी है कि हम संगठन को मजबूत करने के साथ ही मैदानी स्तर पर सक्रिय हों। उन्होंने कहा कि आत्मविश्वास रहे, लेकिन अति आत्मविश्वास से कार्यकर्ता दूर हों, ये चिंता पदाधिकारियों को करनी है।

टीम के साथ सक्रिय हों
अरुण सिंह ने कहा कि भाजयुमो जल्द से जल्द बूथ-मंडल-नगर का कार्यकारिणी बनाए और सामंजस्य स्थापित करते हुए फील्ड पर मुस्तैद रहें। उन्होंने कहा कि जिन जिलों में कार्यकारिणी नहीं बनी है, वहां इस पर ध्यान दिया जाय। संगठन को मजबूत करने के कार्यक्रम मजबूती से करें। बूथ डिजिटिलाइजेशन का लाभ संगठन में लें, और पदाधिकारी लगातार प्रवास तय करें। एक रात्रि सभी पदाधिकारी दलित-पिछड़े इलाकों में रुक कर वहां का कल्चर समझें और पार्टी की रीति-नीति से सभी को अवगत करायें।

सभी से की चर्चा
अरुण सिंह ने जबलपुर आते ही प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, सांसद राकेश सिंह, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार, राष्टÑीय महामंत्री रोहित चहल, कविता पाटीदार, शरतेन्दु तिवारी, शिवम तिवारी आदि से मुलाकात की। उनका फोकस संगठनात्मक मजबूती पर ही था। भाजयुमो की बैठक लेने के बाद भाजपा नेता आशीर्वाद उत्सव मंडल भी गए जहां विवेकानंद मंडल की बैठक आयोजित थी। उन्होंने संगठनात्मक आयोजनों को मजबूती प्रदान करने के साथ ही आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा पर भी अपनी बात रखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *