निकाय चुनावः बड़ी जीत की ओर बढ़ रही बीजद, कांग्रेस का बुरा हाल

भुवनेश्वर
हाल ही में संपन्न ओडिशा पंचायत चुनावों में जिला परिषद की 90 प्रतिशत से अधिक सीटें जीतने के बाद सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) नगर निकाय चुनावों में जीत की ओर बढ़ती दिख रही है।  दोपहर तक मिली जानकारी के अनुसार, बीजद 108 नगर निकायों के 75 अध्यक्षों / महापौर पदों पर आगे चल रही है, उसके बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 16 और कांग्रेस 7 सीटों पर आगे चल रही है। गौरतलब है कि लगभग 10 वर्षों के अंतराल के बाद हुए शहरी स्थानीय निकायों के चुनावों में कुल 40.55 लाख मतदाताओं में से लगभग 65 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। पहली बार नगरीय स्थानीय निकायों में अध्यक्ष और महापौर पदों के लिए प्रत्यक्ष चुनाव हुआ है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *