वरिष्ठ विधायक सीतासरन शर्मा ने IAS के खिलाफ दर्ज कराई FIR

होशंगाबाद
 राजनीति में अफसर ओर नेताओ के बीच तनातनी होती ही रहती है, पर आखिर ऐसा क्या हुआ कि सरकार के वरिष्ठ विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीतासरन शर्मा को एक आईएएस के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करना पड़ा। दरअसल पूरा मामला तीन साल पुराना है। जब इटारसी के तत्कालीन अनुविभागीय अधिकारी हरेंद्र नारायण द्वारा विधायक डॉ शर्मा पर यह झूठा आरोप लगाया गया था कि विधायक ने पद का दुरुपयोग करतें हुए अपनी विधायक निधि एक धार्मिक ट्रस्ट को दे दीं थी।

यह पूरा मामला कांग्रेस के सरकार के समय का है। इस पूरे मामले को लेकर विधायक डॉ शर्मा द्वारा विधानसभा सभा तक मे प्रश्न उठाया गया था एवं प्रदेश के मुख्य सचिव तक से इस मामले की लिखित शिकायत की गयी थी। जिस पर आज तक कोई कार्यवाही न होने से विधायक डॉ शर्मा द्वारा आज इटारसी न्यायालय में इटारसी के तत्कालीन SDM हरेन्द्र नारायण के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 500, 166, 166 A, 167, 171, 219 के तहत न्यायालय मे परिवाद दायर किया है।

करीब तीन वर्ष पूर्व यहां पदस्थ रहे प्रशिक्षु एसडीएम हरेंद्र नारायण ने एक संस्था को गलत ढंग से विधायक निधि देने समेत अन्य कई गंभीर आरोप विधायक पर लगाए थे। विधायक ने इस मामले की शिकायत प्रदेश के मुख्य सचिव एवं सामान्य प्रशासन विभाग के अपर सचिव को की थी। विधायक डॉ. शर्मा का आरोप है कि अधिकारियों ने अभी तक जांच पूरी नहीं की, इस वजह से अब उन्होंने न्यायालय की शरण ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *