पत्थरों से भरे 14 ट्रकों के ले आ रहा जहाज गंगा नदी में हुई अनियंत्रित, 5 ट्रक सहित 10 लोग हुए लापता

साहिबगंज
बीते गुरुवार की देर रात को बिहार के कटिहार जिला और झारखंड के साहिबगंज जिले के बीच गंगा नदी के मनिहारी घाट पर बड़ा हादसा हो गया, जिसमें एक मालवाहक जहाज अनियंत्रित हो गया। जहाज पर 14 ट्रक लदे हुए थे, जो पत्थरों से भरा हुआ था। इसके साथ ही सभी जहाज के कैप्टन दल के सदस्यों और ट्रकों के ड्राइवर-खलासी सहित 10 लोग लापता हैं। अब तक सभी लोग लापता बताए जा रहे हैं।

 टायर फटने से जहाज हुई अनियंत्रित टायर फटने से जहाज हुई अनियंत्रित वहीं हादसे की सूचना मिलने के बाद साहिबगंज प्रशासन राहत और बचाव के काम जुटा है। जहाज साहिबगंज से मनिहारी की तरफ जा रहा था। जहाज में सवार कैप्टन अमर चौधरी ने बताया कि जहाज पर कुल 14 ट्रक लोड थे। एक ट्रक का टायर फट गया, इसके चलते जहाज अनियंत्रित हो गया और नदी के बीच धार में गिर गया।

10 लोग हुए लापता 10 लोग हुए लापता इसके साथ ही 5 ट्रक भी गिर गए। बाकी बचे ट्रकों को लेकर जहाज किनारे पर पहुंचा। 9 ट्रक जहाज पर ही पलट गए। जबकि 5 ट्रक गंगा के बीच धार में डूब गए हैं। 10 लोग लापता हैं। डूबे हुए ट्रकों को खोजने के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। साल 2020 में भी पलटी थी जहाज साल 2020 में भी पलटी थी जहाज टीम के पहुंचने के बाद ही डूबे हुए ट्रकों और लोगों को खोजने की प्रक्रिया शुरू होगी। बता दें कि 2020 में राजमहल से पश्चिम बंगाल के मानिकचक जा रहा जहाज अनियंत्रित होकर पलट गया था। कई ट्रक गंगा में समा गए थे। कई लोगों की मौत भी हुई थी। इससे पहले 2018 में समदा में एक जहाज पलट गया था जिसमें भी कई लोगों की मौत हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *