पुलिस ने इंदौर में 20 से ज्यादा माफिया के अवैध निर्माण तोड़ने की तैयारी

इंदौर
 गुजरखेड़ा(महू) में हत्या के मुलजिमों के घर-दुकान व गार्डन जमींदोज करने के बाद पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। पुलिस ने इंदौर में माफिया के अवैध निर्माण तोड़ने की तैयारी कर ली है। 20 से ज्यादा अपराधियों को चिन्हित किया है जिनके अवैध निर्माण है और अपराधिक गतिविधियों में लिप्त है।

पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र ने नईदुनिया को बताया कि कुछ समय पूर्व नगर निगम को एक सूची भेजी गई थी लेकिन अन्य कार्यों के कारण कार्रवाई रुकी थी। पुलिस प्रशासन अब दोबारा सूची का परीक्षण कर कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सूची में सबसे प्रमुख नाम भूमाफिया मुख्तियार,कमलेश चौहान,अमरसिंह चौहान,फारुख आदी का है। ये आरोपित राधिकाकुंज जमीन घोटाले में जुड़े है और कईं अपराध दर्ज है।

शराब माफिया का नाम आते ही रुक गई कार्रवाई

तत्कालीन एसपी आशुतोष बागरी ने भी एक सूची नगर निगम को भेजी थी। जिसमें शराब माफिया हेमू ठाकुर,चिंटू ठाकुर का भी नाम था। हेमू व चिंटू शराब सिंडिकेट ऑफिस में हुए गोलीकांड के आरोपित है। लेकिन नेताओं के दबाव में कार्रवाई रुक गई।

भूमाफियाओं के ठिकानों की जानकारी भेजी

पुलिस ने एक सूची में भूमाफिया सुरेंद्र संघवी,दिलीप सहित तस्कर रईस,अदनान आदी के नाम भेजे है। जिसमें हत्या की आरोपित जोया किन्नर भी शामिल है। सीपी के मुताबिक चारों डीसीपी से उनके क्षेत्रों में सक्रीय अपराधियों के अवैध निर्माण के बारे में जानकारी जुटाने के लिए कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *