The Kashmir Files के डायरेक्टर हुए ट्रोल, विवेक ने कहा- भोपाली मतलब homosexual, दिग्विजय सिंह ने किया ट्वीट
भोपाल
द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) फिल्म के डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री(vivek agnihotri) भोपाल(Bhopal) वाशियों को परिभाषित करते हुए फंस गए है. सोशल मीडिया (Social media) पर विवेक अग्निहोत्री का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वे राहुल रोशन के साथ बातचीत कर रहे हैं. इस बातचीत में स्पष्ट रूप से कहते हैं कि मैं भोपाल में पला-बढ़ा लेकिन मैं भोपाली नहीं हूं. भोपाली का एक अलग मतलब होता है. कभी अकेले में बताऊंगा. इतना ही नहीं बातों ही बातों में वे आगे कह जाते हैं कि भोपाली का मतलब होता है होमो सेक्सुअल (homosexual) नवाबी शौक रखने वाला.
सोशल मीडिया पर ट्रोल | social media troll
विवेक अग्निहोत्री शुक्रवार को भोपाल आए. यह वीडियो क्लिप उसके एक दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. भोपाल के कई वरिष्ठ पत्रकारों ने भी विवेक अग्निहोत्री द्वारा भोपाली परिभाषा को भोपाल और यहां के रहवासियों का अपमान बताया है. इसके साथ ही विवेक से माफी मांगने को कहा गया है. एक वरिष्ठ पत्रकार ने लिखा कि ये बेहद आपत्तिजनक है इस पर ध्यान दिया जाना चाहिए. सोशल मीडिया में जो वीडियो क्लिप आई है वह 17 फरवरी को यूट्यूब पर विवेक अग्निहोत्री के तकरीबन एक घंटे के इंटरव्यू का हिस्सा है. एक संगठन ने कहा है कि भोपाली शब्द की आपत्तिजनक परिभाषा के लिए विवेक रंजन अग्निहोत्री को माफी मांगना चाहिए.
वायरल वीडियो पर दिग्गी का ट्वीट
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने इस वीडियो पर किया ट्वीट कहा 'विवेक अग्निहोत्री जी यह आपका अपना निजी अनुभव हो सकता है। यह आम भोपाल निवासी का नहीं है। मैं भी भोपाल और भोपालियों के संपर्क में 77 से हूँ लेकिन मेरा तो यह अनुभव कभी नहीं रहा। आप कहीं भी रहें संगत का असर तो होता ही है।'
विवेक अग्निहोत्री जी यह आपका अपना निजी अनुभव हो सकता है।
यह आम भोपाल निवासी का नहीं है।
मैं भी भोपाल और भोपालियों के संपर्क में 77 से हूँ लेकिन मेरा तो यह अनुभव कभी नहीं रहा।
आप कहीं भी रहें “संगत का असर तो होता ही है”।#KashmirFiles@vivekagnihotri https://t.co/L98WIQvgd2— digvijaya singh (@digvijaya_28) March 25, 2022
इसलिए बताई भोपाली की परिभाषा
पूरा इंटरव्यू (interview) देखने पर पता चलता है कि विवेक अग्निहोत्री कश्मीरी पंडित को परिभाषित कर रहे थे. वे बता रहे थे कि कश्मीरी मुसलमानों ने कश्मीरियत को खुद का बताया और कश्मीरी पंडित को अलग किया. ये उन्हीं का दिया शब्द है. उन्होंने कहा की यह जुबान पर चढ़ने वाली बात है, जैसे भोपाली..मैं भोपाल में बड़ा हुआ लेकिन भोपाली नहीं हूं. भोपाली का मतलब होमो सेक्सुअल होता है, किसी भोपाली से पूछ लेना.
