नरेला विधानसभा के सुभाष और महामाई मंडल में हुआ होली मिलन समारोह

भोपाल

नरेला विधानसभा के ओल्ड सुभाष नगर स्थित सुभाष खेल मैदान, वार्ड 37 के कृष्णा नगर में सुभाष चंद्र बोस मंडल एवं महामाई मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में चिकित्सा शिक्षा मंत्री एवं नरेला विधानसभा के विधायक विश्वास कैलाश सारंग शामिल हुए।

समारोह में मंत्री सारंग ने कार्यकर्ताओं को अबीर गुलाल लगाकर फूलों की होली के साथ रंगोत्सव की बधाई दी। भजन संध्या में मंत्री सारंग का अनुठा अंदाज देखने को मिला। क्षेत्र के समस्त कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों के साथ मंत्री सारंग ने फाग गीत और भजन गाये।

कार्यक्रम में मथुरा वृन्दावन से आये कलाकारों द्वारा प्रस्तुत मयूर नृत्य, रास नृत्य और कृष्ण द्वारा राधा और गोपियों के साथ खेली गयी फूलों की होली विशेष आकर्षण का केंद्र रही। उनके नृत्य ने सबका मन मोह लिया|

कार्यक्रम में सुभाष मंडल अध्यक्ष अशोक वाणी, महामाई मंडल अध्यक्ष आनंद अग्रवाल, विक्की ठाकुर, भूपेंद्र सिंह चौहान, मनोज चौबे, सुभाष कुशवाह, सुषमा चौहान, संजय कुशवाह, डीके सक्सेना, राकेश यादव, उपेन्द्र तोमर सहित क्षेत्र के  कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के रहवासी उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *