व्यापमं: दागदार TCS को फिर एग्जाम कराने की जिम्मेदारी

भोपाल
व्यावसायिक परीक्षा मंडल की परीक्षाओं में गड़गड़ी कर चुकी टीसीएस कंपनी को एक बार फिर व्यापमं के अफसर एग्जाम कराने के लिए कॉट्रैक्ट देने की तैयारी कर रहे हैं। जबकि यह वही कंपनी है जिसे इन्हीं अफसरों ने बाहर का रास्ता दिखाया था। मतलब साफ है टीसीएस जैसी बड़ी कंपनी से व्यापमं के अफसरों की बड़ी सांठगांठ हो गई है।

व्यावसायिक परीक्षा मंडल व्यापमं ने एक बार फिर अपनी सभी आॅनलाइन एग्जाम को टीसीएस से कराने की जिम्मेदारी सौंपने जा रहा है। टीसीएस को परीक्षाएं देने के लिये व्यापमं अधिकारियों ने एक बैठक तक कर ली है। टीसीएस को व्यापमं में कैसे एंट्री दी जाए, जिसके लिये सभी फॉर्मूले बैठाए जा रहे हैं।  

व्यापमं ने पटवारी परीक्षाओं में अनियमितताएं करने वसूली कर बाहर निकाली गई टीसीएस को दोबारा से परीक्षाएं कराने की जिम्मेदारी देने का निर्णय कर लिया है। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया को बदलकर जारी कर दिया गया है। व्यापमं ने टेंडर प्रक्रिया को लोएस्ट प्राइज के स्थान पर क्वालिटी कॉस्ट बेस्ट सिस्टम (क्यूसीबीएस) पर सेट कर दिया है। इसमें कंपनी का प्राइज नहीं बल्कि उसकी क्वालिटी और अनुभव देखा जाएगा।

इसके चलते सिर्फ टीसीएस को ही व्यापमं की परीक्षाएं कराने का टेंडर मिल पाएगा। इसके बाद टेंडर में आने वाली आधा दर्जन कंपनियां टीसीएस तक नहीं पहुंच पाएंगी। क्यूसीबीएस पर आरएसपी सेट होने से भविष्य में होने वाली परीक्षाओं में उम्मीदवारों को ज्यादा फीस तक का भुगतान करना पड सकता है,  क्योंकि व्यापमं यहां प्राईज देखे बिना क्वालिटी पर फोकस कर टीसीएस का चयन करने जा रही है।

ऐसे बदली टेंडर की प्रक्रिया
व्यापमं  ने टीसीएस को परीक्षाएं देने के लिये टेंडर प्रक्रिया में काफी बदलाव किये हैं। अभी तक व्यापमं टेंडर में लोएस्ट प्राइज देने वाली कंपनियों से परीक्षाएं कराती थी। अब व्यापमं आरएसपी को क्यूसीबीएस पर स्थिर कर दिया है। इसमें सिर्फ टीसीएस ही नंबर पर आएगी। क्योंकि टेंडर में एक पाली में 50 हजार उम्मीदवारों की परीक्षा कराने पर दस, एक साल में बीस लाख उम्मीदवारों की परीक्षा पर दस अंक, सौ करोड़ के टर्नओवर पर दस अंक दिये जाएंगे। इस तरह से टीसीएस 100 में से 80 अंक हासिल कर लेगा। जबकि दूसरी कंपनियां पचास अंक तक हासिल नहीं कर पाएंगे। ये शर्तें पूरे भारत में सिर्फ टीसीएस ही पूरी कर सकता है।

व्यापमं को मिलेगा जल्द नया अध्यक्ष
व्यापमं अध्यक्ष अभी अवकाश पर हैं। वह 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो जाएंगे। उनके  रिटायरमेंट के बाद व्यापमं को जल्द ही नया अध्यक्ष मिलेगा। शासन स्तर पर इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं।

टीसीएस से हो चुकी है वसूली
टीसीएस को 2015 में बड़ी-बड़ी परीक्षाएं करने चुना गया था। पटवारी परीक्षा में गड़बड़ी होने पर व्यापमं ने टीसीएस से वसूली कर उसे बाहर कर दिया था। अब व्यापमं ही उसे दोबारा से परीक्षाएं देने की व्यवस्था जमा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *