कांग्रेस के सदस्यता अभियान की जिला अध्यक्षों से ली जा रही रिपोर्ट

भोपाल
प्रदेश कांग्रेस के सदस्यता अभियान की रिपोर्ट मध्यप्रदेश कांग्रेस के चुनाव अधिकारी ले रहे हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त किए गए चुनाव अधिकारी रामचंद्र खोटिया ने चुनाव के पहले पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान की अपडेट रिपोर्ट लेने के लिए सभी जिला अध्यक्षों को भोपाल बुलाया है। इनके साथ बैठक कर खोटिया ने जिलावार कांग्रेस के पूर्व सदस्यों और बाद में बनाए गए नए सदस्यों की जानकारी ली। खोटिया ने इसके लिए कांग्रेस के विधायकों को भी बुलाया है। हालांकि कई विधायक इस बैठक में शामिल होने नहीं पहुंचे हैं।

सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के नए सदस्यों के नाम साफ होने के बाद पार्टी द्वारा चुनाव कार्यक्रम तय करेगी। इसके बाद चुनाव प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। बैठक में सदस्यता में कमजोर परफार्मेंस वाले जिलों के अध्यक्षों को खोटिया ने काम में सुधार लाने के लिए भी कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *