सीएम योगी देंगे पीएम गतिशक्ति अभियान को धार, खुद संभालेंगे कमान

 लखनऊ

बुनियादी ढांचे से जुड़े बड़ी परियोजना को रफ्तार देने के लिए यूपी में भी पीएम गतिशक्ति अभियान जोर पकड़ रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद अप्रैल के पहले हफ्ते में इस अभियान की निगरानी करेंगे।

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस देश व्यापी अभियान के तहत गुरुवार को औद्योगिक विकास विभाग के  अधिकारियों ने दिन भर इस मुद्दे पर बैठक की। शुक्रवार को इस बारे में अब तक हुई प्रगति के बाद केंद्र सरकार में लॉजिस्टिक्स विभाग के साथ वीडिया कांफ्रेंसिंग में बताया जाएगा।  इसमें पीएम गतिशक्ति के नेशनल मास्टर प्लान पर चर्चा करेंगे।

उत्तर प्रदेश में लॉजिस्टिक्स के कई प्रोजेक्ट्स पर तेजी से काम चल रहा है। अमृतसर-कोलकाता फ्रेट कॉरिडोर और दिल्ली-मुंबई फ्रेट कॉरिडोर यूपी से होकर गुजरता है। ग्रेटर नोएडा के बोड़ाकी के मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब और लॉजिस्टिक हब भी बड़ी परियोजनाएं हैं। केंद्र सरकार ने एक पोर्टल तैयार किया है। इसमें हर राज्य में 500 करोड़ से उपर के प्रोजेक्ट के बारे में पूरी जानकारी शेयर करेंगे। इसमें जमीन का ब्यौरा भी देना है। साथ ही नए प्रोजेक्ट की डीपीआर बनाने से पहले उसकी जानकारी पोर्टल पर देनी होगी। केंद्र की मंजूरी पर ही उसकी डीपीआर बनेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *