मुख्तार अंसारी के घर आधी रात दबिश, MLC चुनाव के वोटर्स को बंधक बनाने की शिकायत पर पुलिस का ऐक्शन

गाजीपुर  

यूपी एमएलसी चुनाव में नाम वापसी से पहले सपा और भाजपा में जोर आजमाइश का दौर जारी है। गुरुवार को नाम वापसी का अंतिम दिन है। इससे पहले बुधवार की आधी रात मुख्तार अंसारी के घर कई थानों की पुलिस फोर्स ने दबिश दी। मुख्तार अंसारी के भाई, भतीजे और बेटे के घरों को पुलिस ने खंगाला। पुलिस के अनुसार एमएलसी चुनाव के वोटरों को बंधक बनाने की शिकायत मिली थी।

गाजीपुर में विधानसभा चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी ने क्लीन स्वीप किया है। यहां की सभी सात सीटों पर सपा के विधायक चुने गए हैं। अब विधान परिषद यानी एमएलसी चुनाव में दोनों तरफ से जोर आजमाइश हो रही है। भाजपा ने विशाल सिंह चंचल को प्रत्याशी घोषित किया है। सपा की तरफ से भोला नाथ शुक्ल को प्रत्याशी बनाया गया था।

सपा भाजपा के अलावा निर्दल प्रत्याशी मदन यादव ने भी नामांकन किया है। बुधवार को अचानक सपा प्रत्याशी ने अपना पर्चा वापस ले लिया। सपा ने भाजपा पर दबाव डलवाकर पर्चा वापस कराने का आरोप लगाया। सपा ने अपने प्रत्याशी का पर्चा वापस होने पर निर्दल मदन यादव को समर्थन देने की रणनीति बनाई। इसी बीच मदन यादव के घर भी बुधवार को प्रशासन की टीम पहुंच गई। वहां विकास कार्यों की पैमाइश को कारण बताया गया। सपा ने इसका भी विरोध किया और आरोप लगाया कि मदन यादव पर भी नाम वापसी के लिए दबाव बनाने के लिए यह सब हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *