प्रदेश में सरकारी कार्यालय में कार्य दिवस की व्‍यवस्‍था तीन महीने के लिए बढ़ी

भोपाल
 मध्य प्रदेश सरकार ने सप्‍ताह में कार्य दिवस की सप्ताह की व्यवस्था को अगले तीन महीने के लिए बढ़ा दिया है। अब यह व्‍यवस्‍था जून 2022 तक प्रभावी रहेगी। यह व्यवस्था कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए लागू की गई थी, जो 31 मार्च 2022 को समाप्त हो रही थी।

सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डा. श्रीनिवास शर्मा ने प्रदेश के सभी शासकीय कार्यालयों में पांच कार्य दिवस की व्यवस्था जून 2022 तक जारी रखने के आदेश बुधवार को जारी किए। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी की रोकथाम और बचाव के मद्देनजर 22 अक्टूबर 2021 को व्यवस्था लागू की गई थी। शासन ने तय किया है कि इस व्यवस्था को अभी जारी रखा जाएगा। इस व्यवस्था के लागू होने से पहले माह के दूसरे और तीसरे शनिवार को अवकाश रहता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *