मैहर में खड़े ट्रक जा घुसा आटो, एक महिला की मौत ,16 लोग घायल

सतना
 सतना के मैहर में बीती रात फिर बड़ा हादसा हो गया। जहां तिलौरा के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से एक सवारी आटो जा टकराया। जिसमे सवार 16 लोग घायल हो गए जिसमे एक महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया है। घायलों में तीन बच्चे भी बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद सभी घायलों को मैहर के सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां घायलों को देखने मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी भी पहुंचे। जबकि 6 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है जिन्हें जिला अस्पताल सतना रेफर किया गया। यह हादसा बुधवार रात साढ़े आठ बजे का बताया जा रहा है।

देर रात अस्पताल पहुंचे कलेक्टर, एसपी

हादसे की सूचना के बाद कलेक्टर अनुराग वर्मा, एसपी धर्मवीर सिंह देर रात जिला अस्पताल सतना पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सीएमएचओ डॉक्टर अशोक अवधिया को घायलों के उचित इलाज की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं।

ठूंस-ठूंस कर भरा था आटो

जानकारी अनुसार सभी लोग सतना जिले के ग्राम दसईपुर के निवासी थे जो रामनगर स्थित अपनी रिश्तेदारी में बच्चे के बारहों (चौक) संस्कार में शामिल होने आटो क्रमांक एमपी 19 आर 6157 से जा रहे थे। रास्ते में अंधेरा ज्यादा था और आटो ओवरलोड था।

इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता गई कि चार सवारी बैठाने की जगह वाले आटो में 16 लोग भरे थे। जिसके कारण सड़क किनारे खड़े ट्रक में आटो अनियंत्रित होकर जा टकराया। जैसे ही यह हादसा हुआ मौके पर चीख पुकार मच गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों अस्पताल पहुंचाया जहां देर रात एक महिला की मौत गो गई है। जबकि सभी घायलों का इलाज जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *