देशभर में 24 घंटों में 1778 मामले, 23 हजार हुए एक्टिव केस

नई दिल्ली

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना (Covid-19) के 1,778 नए केस सामने आए. वहीं कुल सक्रिय मामलों की बात करें तो उनकी संख्या 23, 087 है. रिकवरी रेट फिलहाल 98.75% है. पिछले 24 घंटे में कोरोना से 2,542 लोग ठीक हुए. वहीं अब तक ठीक होने वालों की संख्या की बात करें तो 4,24,73,057 हो चुकी है. डेली पोजिटिविटी रेट 0.26% है, जबकि वीकली पोजिटिविटी रेट 0.36%है. अब तक 181.89 करोड़ वैक्सीनेशन हो चुका है.

बता दें कि लगातार चौथे दिन कोरोना के दो हजार से कम मामले सामने आए हैं। 20 मार्च को कोरोना के 1761 मामले सामने आए थे। 21 मार्च को देश में कोरोना के 1549 मामले दर्ज किए गए। वहीं, कल यानी 22 मार्च को कोरोना के 1581 मरीज मिले थे।

बता दें कि दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 104 नए मामले सामने आए तथा महामारी से एक और मरीज की मौत हो गई. स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को कहा कि संक्रमण की दर 0.37 प्रतिशत है. बुलेटिन में कहा गया कि दिल्ली में अब तक संक्रमण के 18,64,003 मामले सामने आ चुके हैं. कोविड-19 से एक और व्यक्ति की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या 26,148 पर पहुंच गई. बुलेटिन के अनुसार, मंगलवार तक 355 मरीज गृह-पृथकवास में थे। दिल्ली में अभी 3,101 निषिद्ध क्षेत्र हैं.

23 हजार के करीब हुए एक्टिव मामले

बीते 24 घंटे में कोरोना से 2,542 मरीज ठीक भी हुए हैं। इसके साथ ही एक्टिव केस घटकर 23,087 हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से 4,24,73,057 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि कुल 4,30,12,749 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसके अलावा कोरोना से अब तक 5,16,605 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *