नैनीताल हुआ पर्यटकों से गुलजार, 50 फीसदी तक हुई होटल की एडवांस बुकिंग

  नैनीताल

कोरोनाकाल में प्रभावित हुए पर्यटन कारोबार के पटरी पर आने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। नैनीताल में आगामी समर सीजन के लिए बुकिंग का दौर शुरू हो गया है। इस दौरान नैनीताल समेत आसपास के पर्यटक स्थलों पर बनाए गए होटल वह गेस्ट हाउसों में 50 फीसदी तक एडवांस बुकिंग हो चुकी हैं। इस बार ग्रुप में आने वाले सैलानियों की भी खासी तादात बताई जा रही है।

वर्ष 2020 में समर सीजन से ठीक पहले देश में कोरोना ने दस्तक दी। जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ। इस दौरान शिक्षा समेत अन्य गतिविधियां प्रभावित हुई। तो वहीं पूर्ण रूप से पर्यटन पर आधारित नैनीताल शहर को खासा नुकसान का सामना करना पड़ा। पर्यटन कारोबारियों की मानें तो होटलों में सीजन के लिए 30 से 50 फीसदी तक एडवांस बुकिंग हो चुकी हैं। पर्यटन कारोबारियों ने उम्मीद जताई है, कि इस बार कारोबार बेहतर होगा।

रामगढ़-मुक्तेश्वर पर्यटकों का पसंदीदा स्थल
सरोवर नगरी के साथ ही पिछले कुछ समय से जिले के पर्वतीय क्षेत्रों में पर्यटन बढ़ा  है। यहां खासतौर पर मुक्तेश्वर तथा रामगढ़ क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही में खासा इजाफा देखने को मिला है। इसके अलावा भवाली, भीमताल में भी सैलानी लगातार पहुंच रहे हैं। अब नैनीताल के अलावा आसपास के इलाके भी पर्यटकों से गुलजार रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *