23 मार्च को शिवराज सरकार के दो साल पूर्ण होने पर होगा विशेष कार्यक्रम

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल के सफलतम 2 वर्ष पूर्ण होने पर नरेला विधानसभा के छोला चांदबाड़ी मैदान में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने पहुँचे प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बताया कि शिवराज सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर 23 मार्च को नरेला विधानसभा अंतर्गत छोला क्षेत्र के टेकरी हनुमान मंदिर के पीछे चांदबाड़ी मैदान में शाम 5 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की गरिमामयी उपस्थिति में विशाल कार्यक्रम होगा।

मंत्री सारंग ने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री चौहान का स्वागत, वंदन और अभिनंदन किया जायेगा। मुख्यमंत्री चौहान विभिन्न योजनाओं की सौगात भी प्रदेशवासियों को दे सकते हैं। सारंग ने सभी नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर मुख्यमंत्री चौहान का स्वागत और अभिनंदन करने की अपील भी की है।

छोला चांदबाड़ी मैदान कार्यक्रम स्थल के निरीक्षण के दौरान मंत्री सारंग ने पुलिस कमिश्नर भोपाल मकरंद देऊस्कर, कलेक्टर अविनाश लवानिया, एसीपी सचिन अतुलकर, नगर निगम कमिश्नर के.वी.एस. चौधरी कोलसानी  सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम की तैयारियों हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिये।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *