“आज़ादी के तरानों” से गुंजायमान होगा शहीद भवन
भोपाल
अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव के बलिदान दिवस- 23 मार्च को शाम 6.30 बजे शहीद भवन, भोपाल में उमेश तरकसवार के संगीत निर्देशन में हारमनी वृन्द द्वारा "आज़ादी के तरानों" की प्रस्तुति दी जाएगी।
संस्कृति विभाग एवं स्वराज संस्थान संचालनालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सभी वर्गों के लिए प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।
