इंदौर जु में शुतुरमुर्ग का कुनबा बढ़ा, अंडे से निकले तीन बच्चे

इंदौर
 शहर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में शुतुरमुर्ग का कुनबा बढ़ गया है।सोमवार को 40 दिन पहले दिए अंडों से तीन बच्चे निकले है। अभी 12 अंडों से बच्चे निकलना शेष है। अभी चिड़‍ियाघर में एक नर और दो मादा हैं।

चिड़‍ियाघर में दूसरी बार शुतुरमुर्ग ने अंडे दिए

डेढ़ साल पहले एक जोड़े को रांची चिड़‍ियाघर से लाया गया था। चिड़‍ियाघर प्रभारी डा. उत्तम यादव ने बताया कि चिड़‍ियाघर में दूसरी बार शुतुरमुर्ग ने अंडे दिए हैं।

शुतुरमुर्ग साल में एक बार 30 की संख्या तक अंडे देते हैं। अंडों को सेकने का काम नर-मादा मिलकर करते हैं। अंडे देने के 42 दिन बाद बच्चे बाहर निकलते हैं।इनका एक अंडा एक से डेढ़ किलो के बराबर होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *