मुख्यमंत्री चौहान 23 मार्च को वैक्सीनेशन का करेंगे शुभारंभ

भोपाल

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान 23 मार्च को सुबह  भोपाल से वैक्सीनेशन का शुभारंभ करेंगे। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बालक और बालिकाओं का कोविड-19 वैक्सीनेशन बुधवार से  होगा।

वर्ष 2008 एवं 2009 में जन्म लेने वाले सभी बालक और  बालिकाएं कोविड-19 वैक्सीनेशन के पात्र होगे। वर्ष 2010 में जन्मे केवल वे बालक, बालिकाएं  वैक्सीनेशन को पात्र होंगे जिन्होंने 12 वर्ष की आयु पूर्ण  कर ली है।

अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य  मोहम्मद सुलेमान ने 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बालक, बालिकाओं के कोविड-19 वैक्सीनेशन की गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने सभी कलेक्टर को निर्देशित किया है कि गाईड लाइन का पालन करने के साथ 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं के वैक्सीनेशन के सत्र केवल शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं और शालाओं में ही  आयोजित किये जाएं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *