‘हुनरबाज- देश की शान’ में परिणीति चोपड़ा का होगा स्वयंवर

परिणीति चोपड़ा बॉलिवुड की सबसे बबली और क्यूट ऐक्ट्रेसेस में से एक हैं। इन दिनों ऐक्ट्रेस कलर्स के शो ‘हुनरबाज- देश की शान’ में बतौर जज नजर आ रही हैं और शो के दौरान वो खूब मस्ती करती नजर आती हैं। शो के होस्ट कपल भारती और हर्ष परिणीति की खूब खिंचाई करते हैं। साथ ही ऐक्ट्रेस भी उनकी मस्ती का हिस्सा बनती हैं। इसी के साथ, हर्ष और भारती कई दिनों से परिणीति को अपना स्वयंवर करने के लिए बोल रहे थे और फाइनली वो दिन आ ही गया, जब परिणीति ने अपने स्वयंवर के लिए हामी भर दी है।

टेलीविजन इंडस्ट्री के कुछ लोकप्रिय चेहरे परिणीति के स्वयंवर का हिस्सा बनने जा रहे हैं जैसे 'कुमकुम भाग्य' ऐक्टर अरिजीत तनेजा, 'बेगूसराय' के विशाल आदित्य सिंह, 'बिग बॉस 13' फेम सिद्धार्थ डे और पूर्व 'खतरों के खिलाड़ी 10' प्रतियोगी शिविन नारंग। ये सभी ऐक्टर्स फूल लाने से लेकर डांस करने और दूसरी अदाएं दिखाने तक वे 'हंसी तो फंसी' की एक्ट्रेस को इंप्रेस करने के लिए सब कुछ करेंगे।

शो के जज करण जौहर, मिथुन चक्रवर्ती और होस्ट भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया सही फैसला लेने में परिणीति की मदद करते नजर आएंगे। वेटरन सिंगर कुमार शानू स्पेशल गेस्ट के रूप में पैनल में शामिल होंगे। करण जौहर अपनी प्रतिभा दिखाने और खुद को साबित करने के लिए उम्मीदवारों को एक-एक करके मंच पर बुलाएंगे। बता दें कि 'हुनरबाज-देश की शान' हर वीकेंड कलर्स पर प्रसारित होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *