प्रदेश देशी मदिरा के लिए निविदा की तारीख 25 मार्च हुई , आदेश जारी

भोपाल
 मध्य प्रदेश के 52 जिलों में देशी मदिरा (शराब) की दुकानों के लिए टेंडर खोले जाने की तिथि बढ़ा दी गई है। आबकारी आयुक्त द्वारा जारी किये गए आदेश के मुताबिक अब निविदा (टेंडर) आमंत्रित करने की तारीख 25 मार्च 2022 दोपहर 1 बजे तक निर्धारित की गई है और इसी दिन 1:30 बजे निविदाएं (टेंडर) खोली जाएँगी।

कार्यालय आबकारी आयुक्त मध्य प्रदेश ग्वालियर द्वारा 15 मार्च 2022 को जारी आदेश के मुताबिक 01 अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2023 तक मध्य प्रदेश के 52 जिलों के लिए ऑनलाइन निविदाएं ई टेंडर के माध्यम से आमंत्रित की गई थी। अभी तक निविदा जमा करने के लिए 22 मार्च 2022 शाम 5 बजे तक का समय निश्चित किया गया था जबकि निविदाएं अगले दिन 23 मार्च को दोपहर 12 बजे खोली जानी तय किया गया था।

लेकिन कार्यालय आबकारी आयुक्त मध्य प्रदेश ग्वालियर द्वारा आज सोमवार 21 मार्च 2022 को जारी आदेश के मुताबिक अब तारीखों में परिवर्तन किया गया है। आबकारी आयुक्त के हस्ताक्षर से जारी आदेश में कहा गया है कि कुछ निविदाकर्ताओं ने निवेदन किया था कि दी गई अवधि में बैंक छुट्टी, शासकीय छुट्टी होने से ऑनलाइन आवेदन करने में परेशानी हो रही है इसलिए तारीख को बढ़ाया जाये।  इसलिए परेशानी को समझते हुए अब 25 मार्च 2022 दोपहर 1 बजे तक निविदाएं स्वीकार की जाएँगी और फिर इसी दिन दिन में 1:30 बजे निविदाएं खोली जाएँगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *