राष्ट्रपति कोविंद, पीएम मोदी और सीएम नीतीश ने लोगों को दी बधाई, कहा- देश के विकास में दिया अहम योगदान
पटना
आज यानी 22 मार्च, 2022 को बिहार के लोग अपने गौरव का दिवस मना रहे हैं। 1912 में आज ही के दिन बिहार स्वतंत्र राज्य के तौर पर अस्तित्व में आया था। कोविड की वजह से दो साल तक बिहार दिवस नहीं मनाया गया। मामले कम होने के बाद इस साल पूरे हर्षोल्लास और भव्य तरीके से बिहार दिवस मनाया जा रहा है। आज से तीन दिनों तक गांधी मैदान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसी बीच राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के लोगों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि बिहार के लोगों ने देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा, 'बिहार दिवस पर प्रदेश के लोगों को बधाई! बिहार का एक गौरवशाली अतीत और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है। यहां के कर्मठ व प्रतिभाशाली लोगों ने देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। बिहार के राज्यपाल के रूप में यहां के लोगों का मुझे अत्यंत स्नेह मिला। इस विशेष अवसर पर मेरी शुभकामनाएं।'
बिहार दिवस पर प्रदेश के लोगों को बधाई! बिहार का एक गौरवशाली अतीत और समृद्व सांस्कृतिक विरासत है। यहां के कर्मठ व प्रतिभाशाली लोगों ने देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। बिहार के राज्यपाल के रूप में यहां के लोगों का मुझे अत्यंत स्नेह मिला।इस विशेष अवसर पर मेरी शुभकामनाएं।
