अविश्वास प्रस्ताव ने छिनी अध्यक्ष की कुर्सी

राजनांदगांव। गंडई नगरीय सरकार अविश्वास प्रस्ताव के चलते गिर गई। भाजपा समर्थित अध्यक्ष की कुर्सी पर काफी दिनों से राजनीतिक संक्रमण दिखाई पड़ रहा था। अविश्वास प्रस्ताव 11-4 के अंतर से पारित हो गया और अध्यक्ष श्यामलाल ताम्रकार कुर्सी जाने को राजनीतिक हताशा बता रहे हैं। कांग्रेस के पास 7 पार्षद है ऐसे में नगरीय सरकार गिराने में 4 भाजपा पार्षदों की भूमिका महत्वपूर्ण रही। अभी की स्थिति में भाजपा के 7 और कांग्रेस के 7 पार्षद है जबकि श्यामलाल ताम्रकार अकेले निर्दलीय पार्षद होते हुए अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंच गए थे। लेकिन कांग्रेस के साथ भाजपा पार्षदों के बगावती तेवर के बाद उनकी कुर्सी छीन गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *