प्रदेश में मानसून पूर्व लाइनों और सब-स्टेशनों के मेंटेनेंस का काम पूरा होगा

भोपाल
मध्य प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं (MP electricity consumers) के लिए राहत भरी खबर है। ट्रासंमिशन लाइनों और सब-स्टेशनों के मेंटेनेंस का काम मानसून पूर्व मई तक पूरा कर दिया जाएगा।इस संबंध में मध्यप्रदेश ट्रांसको के प्रबंध संचालक इंजीनियर सुनील तिवारी ने जबलपुर मुख्यालय में आयोजित ट्रांसको की रिव्यू मिटिंग में निर्देश दिए है।

मध्यप्रदेश ट्रांसको के प्रबंध संचालक तिवारी ने कहा है कि लाइनों और सब-स्टेशनों के मानसून पूर्व मेंटेंनेंस के सभी कार्य मई माह तक अनिवार्य रूप से कर लिए जायें। मानसून में ट्रांसमिशन कंपनी के कारण प्रदेश में किसी भी तरह का कोई व्यवधान नहीं होना चाहिए।कंपनी की अति उच्च्दाब लाइनों की प्रभावी मानीटरिंग और उत्कृष्ट रखरखाव के लिए नई अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किये जाने के निर्देश भी दिये। इससे प्रदेश शासन (MP Government) की मंशानुसार उपभोक्ताओं को 24X7 विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी।

मीटिंग में प्रबंध संचालक ने कहा कि कोई भी कार्मिक नवाचार को अपनाने में दुविधा में न रहे। कार्मिक रूटीन कार्यों के अलावा अपने आइडिया को शेयर करें ताकि ट्रांसको समय के साथ आवश्यक नवाचार क्रियान्वित करा सके।वही निर्देश दिए कि कंपनी के सभी निर्माण कार्य उचित गुणवत्ता और उच्चतम मापदण्डों के साथ किए जायें। वृत्त स्तर के अधिकारी सतत मॉनिटरिंग करें। उन्होंने निर्माण संभाग के सभी सिविल कार्य भी मानसून पूर्व करने के निर्देश दिये ताकि बारिश के बाद अगले रबी सीजन के लिए ट्रांसको की तैयारी समय पर हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *