नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल
अवधपुरी इलाके में कल देर रात एक नवविवाहिता ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। हालांकि पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या लिखी है। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक 26 वर्षीय कैथल पति शतीष कैथल न्यू फोर्ट कॉलोनी अवधपुरी में परिवार के साथ रहता है। वह इटारसी में स्थित आॅडिनेंस फैक्ट्री में नौकरी करता है। करीब डेढ़ वर्ष पहले उसकी शादी कानपुर निवासी आरती कैथल के साथ हुई थी। आरती के कानपुर में रहने वाले माता-पिता को भी सूचना दे दी है। आज उनके भोपाल आने पर पीएम किया जाएगा। पुलिस ने रात में मृतका के कमरे में पहुंची तो वहां ससुराल वालों ने एक कागज दिया। जिसमें लिखा हुआ था कि वह अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *