इंदौर जिले रंग पंचमी के अवसर पर अवकाश रहेगा

इंदौर
 इंदौर जिले में रंग पंचमी के अवसर पर इंदौर जिले में 22 मार्च को स्थानीय अवकाश रहेगा। इसकी घोषणा कलेक्टर मनीष सिंह द्वारा की गई है। यह स्थानीय अवकाश है जिसकी घोषणा कलेक्टर द्वारा की जाती है। सरकारी कैलेंडर में इस अवकाश की घोषणा अनिवार्य नहीं होती। कलेक्टर कार्यालय की ओर से बताया गया कि इमरजेंसी सेवाएं निरंतर चालू रहेगी।  

कलेक्टर ऑफिस से जनता को बताने के लिए प्रेस को भेजी गई जानकारी के अनुसार इंदौर में मंगलवार 22 मार्च को उत्साह और उल्लास के साथ परंपरागत रूप से रंग पंचमी की गेर निकाली जाएगी। नागरिकों की सुविधाओं के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। कलेक्टर श्री मनीष सिंह के निर्देश पर मार्ग की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया गया है। जिला प्रशासन इन्दौर द्वारा समाज के सभी वर्गों और जन प्रतिनिधियों से चर्चा करने के उपरांत गेर निकालने के संबंध में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

प्रशासन द्वारा गेर के उन मार्गों पर जहाँ अभी विभिन्न निर्माण कार्य चल रहे हैं, को छोड़कर अन्य वैकल्पिक मार्गों से गेर निकालने की व्यवस्थाएं की गई हैं। गेर निकालने में किसी तरह की कोई पाबंदी नहीं है। नागरिकों की सुरक्षा को देखते हुए निर्माण कार्य चल रहे मार्गों पर निषेध किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *