मुख्यमंत्री चौहान ने उमरिया और अनूपपुर जिले की दुर्घटनाओं पर शोक व्यक्त किया

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उमरिया जिले के मानपुर और अनूपपुर जिले में हुई दु:खद दुर्घटनाओं पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि उमरिया जिले के मानपुर निवासी तीन युवकों की पिकनिक मनाने के दौरान रमदधा वॉटर फॉल  एवं अनूपपुर जिले की सीतापुर रेत खदान में तीन मासूमों की डूबने से मृत्यु हो गई थी।

मुख्यमंत्री चौहान ने दोनों दुर्घटनाओं को दु:खद बताते हुए ईश्वर से मृतकों की आत्मा की शांति और उनके परिजन को दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री चौहान ने संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को प्रभावित परिवारों की आवश्यक सहायता के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *