हरियाणा में मास्टर स्ट्रोक खेलने की तैयारी में AAP, इस BJP नेता को बना सकती है CM उम्मीदवार

चंडीगढ़
पंजाब में प्रचंड जीत दर्ज करने के बाद अब आम आदमी पार्टी हरियाणा में भी अपना दायरा बढ़ा रही है। हरियाणा के विभिन्न सियासी दलों के नेताओं ने अपनी पार्टी को छोड़कर आम आदमी पार्टी दामन थामन शुरू कर दिया है। इस कड़ी में पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह के आप में शामिल होने की अटकलंं भी तेज हो गई हैं। चौधरी बीरेंद्र सिंह के आप में शामिल होने के मुद्दे पर हरियाणा में सियासी सरगरमियां बढ़ गई हैं और बयानबाजी का दौर शुरू हो चुका है। वहीं यह भी चर्चा तेज़ है कि 25 मार्च को अपने जन्मदिन के मौक़े पर चौधरी बीरेंद्रे सिंह ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को बुलाया है, उस दिन वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। इसके साथ अरविंद केजरीवाल चौधरी बीरेंद्र सिंह को लेकर बड़ा ऐलान कर सकते हैं।
AAP में शामिल हो रहे दूसरे दलों के नेता
जेजेपी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने चौधरी बीरेंद्र सिंह के आप में शामिल होने की बात पर कहा कि यह उनका नीजि फ़ैसला हो सकता है। फिलहाल आप में शामिल होने की बात अभी अफवाह है। वहीं आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने कहा कि अगर चौधरी बीरेंद्र सिंह आप में शामिल होते हैं तो उनका स्वागत है। इससे हरियाणा में आम आदमी पार्टी मज़बूत होगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह के आम आदमी पार्टी में शामिल होने की चर्चाओं से सियासी हलचल तेज हो गई है। पंजाब में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद आम आदमी पार्टी हर राज्यों में अपना दायरा बढ़ा रही है। हाल ही में आम आदमी पार्टी में दूसरे दलों को छोड़ कर कई लोग शामिल हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *