पाकिस्तान की राजनीति में हाई-वोल्टेज ड्रामा, आपातकाल लगा सकते हैं पीएम इमरान खान, जारी किया संदेश
इस्लामाबाद
पाकिस्तान की राजनीति में तूफान मच गया है और अपनी सत्ता बचाने के लिए इमरान खान पाकिस्तान में आपातकाल लगाने पर विचार कर रहे हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने समर्थकों के लिए एक संदेश भी जारी किया है, जबकि पाकिस्तान की तमाम विपक्षी पार्टियों ने कहा है कि, अगर नेशनल एसेंबली के स्पीकर संसद में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर आगे की कार्यवाही नहीं करते हैं, तो सोमवार को 'इस्लामिक देशों की बैठक' नहीं होने दी जाएगी। पाकिस्तानी राजनीति में तूफान पाकिस्तानी राजनीति में तूफान पाकिस्तान की राजनीति पिछले एक महीने से काफी तनावपूर्ण है और इमरान खान का साथ उनके अपने ही कई सांसदों के अलावा सहयोगी पार्टियों ने छोड़ दिया है। सेना पहले ही इमरान सरकार से समर्थन वापस ले चुकी है, लिहाजा अब इस बात की काफी कम उम्मीद है, कि इमरान खान अपनी सरकार बचा पाएंगे।
वहीं, अब इमरान खान ने अपनी पार्टी के असंतुष्ट सांसदों को दलबदल आरोपों के तहत 'कारण बताओ' नोटिस जारी किया है, जिसमें पूछा है, कि 'उन्हें दलबदलू क्यों नहीं घोषित किया जाए?' और उन्हें 'नेशनल असेंबली में अयोग्य क्यों नहीं घोषित किया जाए?' पाकस्तानी राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि, इमरान खान अने कई सांसदों को 'अयोग्य' ठहराकर अपनी सरकार को बचाने की कोशिश में हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान खान की पार्टी 'पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ' के करीब 24 सांसद बागी हो चुके हैं और अविश्वास प्रस्ताव के दौरान इमरान खान के खिलाफ वोट डालने वाले हैं, लिहाजा सदन में वोटिंग से पहले ही उन्हें 'अयोग्य' घोषित करने की कोशिश हो रही है।
सिंध हाउस में ठहरे हुए हैं सांसद सिंध हाउस में ठहरे हुए हैं सांसद मुश्किल परिस्थितियों में फंसी हुई सरकार को बचाने के लिए इमरान खान ने विपक्षी पार्टियों पर अपने सांसदों को खरीदने का आरोप लगाया है। इमरान खान ने कहा है कि, उनके सांसदों को करोड़ों रुपये 'बिकने' के लिए दिए गये हैं। वहीं, इमरान खान की पार्टी के तमाम बागी सांसद फिलवक्त इस्लामाबाद स्थिति सिंध हाउस में ठहरे हुए हैं, जबकि पाकिस्तान के सिंध प्रांत में इस वक्त 'पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी' की सरकार है और शुक्रवार को सिंध हाउस में इमरान खान के समर्थकों ने भारी हिंसा की है। सिंध हाउस, सिंध सरकार की संपत्ति है, लिहाजा, वहां केन्द्र का दखल नहीं हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान खान के समर्थको ने सिंध हाउस के सामने 'लोटे' लेकर बागी सांसदों के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया है।
