दिल्ली कैपिटल्स के लिए बड़ी राहत, आईपीएल 2022 से पहले Anrich Nortje पहुंचे मुंबई

नई दिल्ली

आईपीएल 2022 के शुरू होने से पहले ऋषभ पंत की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स के लिए अच्छी खबर आ रही है। टीम के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया मुंबई पहुंच गए हैं। बता दें, पिछले कुछ दिनों से नॉर्टजे के आईपीएल 2022 खेलने पर सस्पेंस बना हुआ था। यह खिलाड़ी काफी लंबे समय से लगातार कूल्हे की समस्या से जूझ रहा था। टी20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद से ही नॉर्खिया क्रिकेट से दूर चल रहे हैं। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स और उनके फैन्स के लिए यह राहत की खबर साबित होगी। दिल्ली कैपिटल्स अपने अभियान का आगाज मुंबई इंडियास के खिलाफ 27 मार्च को करेगी। एनरिक नॉर्खिया ने अपने मुंबई पहुंचने की खबर इंस्टाग्राम पर स्टोरी अपलोड करके दी है। वह अपनी पत्नी के साथ यहां पहुंचे हैं।
 
नॉर्खिया के आने से दिल्ली कैपिटल्स ने राहत की सांस जरूर ली होगी, मगर अभी भी उनकी नजरें डेविड वॉर्नर और मिशेल मार्श पर टिकी होगी। यह दोनों ही खिलाड़ी पाकिस्तान दौरे पर है और सफेद गेंद क्रिकेट खेलने के बाद ही आईपीएल टीम से जुड़ेंगे। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स शुरुआती मैचों में पृथ्वी शॉ के साथ किसे ओपनिंग कराए यह बड़ी सिरदर्दी है।

आईपीएल 2022 के लिए दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड
ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, पृथ्वी शॉ, एनरिक नॉर्टजे, डेविड वॉर्नर, मिशेल मार्श, शार्दुल ठाकुर, मुस्तफिजुर रहमान, कुलदीप यादव, अश्विन हेब्बर, अभिषेक शर्मा, कमलेश नागरकोटी, केएस भरत, मनदीप सिंह, खलील अहमद, चेतन सकारिया, ललित यादव , रिपल पटेल, यश ढुल, रोवमैन पॉवेल, प्रवीण दुबे, लुंगी एनगिडी, विक्की ओस्तवाल, सरफराज खान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *