रूस ने यूक्रेन पर किया हाइपरसोनिक मिसाइल का इस्तेमाल, कई लोगों की मौत

कीव
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध अभी भी खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। रूस की ओर से यूक्रेन पर हमला और भी तेज होता जा रहा है। अब रूसी सेना ने यूक्रेन के खिलाफ हाइपरसोनिक मिसाइल को इस्तेमाल किया है। रूसी सेना ने खुद दावा किया है कि उसने यूक्रेन के खिलाफ कीव क्षेत्र में स्थित मकारीव में सुपरसोनिक मिसाइल का इस्तेमाल किया है। इस हले में सात लोगोंकी मौत हो गई है, जबकि पांच लोग घायल हो गए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रूस के रक्षा मंत्री ने कहा कि हाइपरसोनिक मिसाइल किंझल का इस्तेमाल यूक्रेन में किया गया है। यहां यूक्रेन सेना का बड़ा हथियारों का जखीरा था इसे बर्बाद किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *