दो साल की पाबंदी के बाद 17 अप्रैल से म्यांमार में फिर शुरू होने जा रही है अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा

बर्मा
कोरोना महामारी के बाद म्यांमार ने विदेशी पर्यटकों के लिए अपनी सीमाएं खोलने का फैसला लिया है। म्यांमार में एक बार फिर से 17 अप्रैल से अंतरराष्ट्रीय विमानों की उड़ान शुरू होने जा रही है। तकरीबन दो साल तक अंतरराष्ट्रीय विमानों की उड़ान पर लगे प्रतिबंध के बाद अब विदेशी उड़ानें शुरू होने जा रही है। म्यांमार की सेना ने इस बारे में जानकारी दी है। बता दें कि मार्च 2020 में दक्षिण पूर्व के एशियाई देशों ने अपनी सीमाओं को बंद कर दिया था। नेशनल सेंट्रल कमेटी ऑन प्रिवेंशन,कंट्रोल एंड ट्रीटमेंट ऑफ कोरोना वायरस डिजीज की ओर से कहा गया है कि हम 17 अप्रैल से अंतरराष्ट्रीय विमानों की उड़ान शुरू कर रहे हैं।

म्यांमार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पर्यटन की स्थिति को बेहतर करने के लिए पर्यटकों को म्यांमार में बेहतर सेवा मुहैया कराने के लिए विमान सेवा को एक बार फिर से शूरू किया जा रहा है। हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर सेजारी गाइडलाइन में कहा गया है कि जो पर्यटक म्यांमार आएंगे उन्हें एक हफ्ते के लिए क्वारेंटीन होना पड़ेगा, साथ ही दो बार पीसीआर टेस्ट भी कराना होगा। जो पर्यटक म्यांमार आएंगे उन्हें पूरी तरह से वैक्सिनेटेड होना अनिवार्य है।
 
म्यांमार के पर्यटन उद्योग को कोरोना महामारी की वजह से काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। पिछले साल यहां कोरोना के हर दिन 40 हजार से अधिक मामले सामने आ रहे थे। यही नहीं म्यांमार में कोरोना से 20 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। यही नहीं म्यांमार में जिस तरह से सत्ता परिवर्तन हुआ उसमे भारी हिंसा देखने को मिली जिसके चलते देश में व्यापार को काफी नुकसान पहुंचा और कई अंतरराष्ट्रीय कंपनियां यहां से बाहर चली गई। सुरक्षाकर्मियों ने 1600 से अधिक लोगों को मौत के घाट उतार दिया, जबकि 11000 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *