चना, मसूर, सरसों का समर्थन मूल्य पर उपार्जन 21 मार्च से

भोपाल

प्रदेश में किसानों से चना, मसूर और सरसों का समर्थन मूल्य पर उर्पाजन 21 मार्च से प्रारंभ होगा। उपार्जन संबंधी सभी आवश्यक तैयारियाँ कर ली गई हैं।

किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने बताया कि रबी मौसम वर्ष 2021-22 में "प्राइस सपोर्ट स्कीम" में प्रदेश के किसानों द्वारा उत्पादित चना, मसूर, सरसों की उपज का उचित मूल्य किसानों को दिलाने के लिये 21 मार्च से 31 मई तक समर्थन मूल्य पर खरीदी की जाएगी। उन्होंने बताया कि पूर्व में यह खरीदी गेहूँ के उपार्जन के बाद की जाती थी, जिससे किसानों को मजबूरी में कम कीमत पर अपनी उपज बेचना पड़ता था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में किसानों के हित में निर्णय लिया जाकर, गत वर्ष से उपार्जन का कार्य पहले किये जाने से किसानों को लाभ होने लगा है।

मंत्री पटेल ने कहा कि समर्थन मूल्य पर 21 मार्च से खरीदी होने पर चना, मसूर, सरसों के भाव में उछाल आएगा और गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी समर्थन मूल्य से अधिक मूल्य पर किसानों की फसल बिकेगी, जिससे किसानों को अधिक लाभ प्राप्त होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *